शनिवार का दिन अशोकनगर के युवाओं के लिए खास रहा। केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोका गार्डन अशोकनगर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से सीधा संवाद किया। वे इस कार्यक्रम के आकर्षण के केंद्र रहे। अपने सहज और आत्मीय अंदाज में उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद किया और उनके विचारों, सपनों तथा आकांक्षाओं को करीब से जाना। युवाओं के बीच देश मे यूथ आइकन के रूप में विशेष पहचान रखने वाले श्री सिंधिया की मौजूदगी ने कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। संवाद, संगीत और जोश के संग युवा शक्ति, नए विचारों और नए भारत के संकल्प की झलक दिखी। युवा संवाद में दिखा जबरदस्त उत्साह बैंड की शानदार प्रस्तुति ने बांधा समां
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ सहभागिता की। वहीं, बैंड की शानदार प्रस्तुति ने समां बांध दिया। श्री सिंधिया भी संगीत की इस प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध नजर आए और उन्होंने कलाकारों के उत्साहवर्धन के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। रॉक बैंड की टीम तथा वंश शुक्ला एवं नमन द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी गई। यूथ आइकन के रूप में युवाओं के बीच खास पहचान रखने वाले सिंधिया ने किया
युवाओं के सवालों, विचारों और सपनों से जुड़े
युवा संवाद का माहौल युवाओं की ऊर्जा, रचनात्मकता और नए विचारों से सराबोर रहा। युवाओं के साथ श्री सिंधिया का यह संवाद उनके प्रति आत्मीय जुड़ाव और उनकी प्रतिभा, सोच एवं आकांक्षाओं को महत्व देने का एक जीवंत उदाहरण बना। कार्यक्रम में आते ही वे रैंप पर चले। सभी ने उनका उत्साह से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने युवा आदित्य यादव,रिमशा खान,दिव्यास
यादव,स्मिता योगी,श्रुति यादव सहित अन्य युवाओं से संवाद किया एवं उनके प्रश्नों का जबाब दिया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सांकेत मालवीय,पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी, अशाोकनगर के पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी,श्री लड्डूराम कोरी,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीला जाटव,जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में युवा उपस्थित रहें।




