जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत हरदा, खकनार कलां, मांजरोद, सारोला, देवरीमाल, रामाखेड़ा कला आदि क्षेत्र अंतर्गत निर्मित स्टॉप डेम एवं बहते हुए नालों में पानी रोकने का कार्य किया गया। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अभियान अंतर्गत स्टॉप डेम एवं नालों में उपलब्ध जल के अनावश्यक बहाव को रोकने के उद्देश्य से आवश्यक स्थानों पर गेट लगाने, जल निकासी मार्गों को बंद करने तथा स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप जल अवरोधन की व्यवस्था की गयी, ताकि जल का संचयन सुनिश्चित किया जा सके।स्टॉप डेम एवं नालों में जल रोकने से आसपास के क्षेत्रों में भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही किसानों को रबी फसलों की सिंचाई के लिए अतिरिक्त जल उपलब्ध होने की संभावना बढ़ेगी। इससे क्षेत्र के कुओं, ट्यूबवेल एवं अन्य जलस्रोतों के जलस्तर को बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी। जिला प्रशासन द्वारा जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निर्मित जल संरचनाओं का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस पहल का प्रमुख उद्देश्य वर्षा जल को व्यर्थ बहने से रोकना, उपलब्ध जल संरचनाओं की उपयोगिता बढ़ाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता को लंबे समय तक बनाए रखना
जल संसाधन
जल संरक्षण की दिशा में जिला प्रशासन की अभिनव पहलस्टॉप डेम एवं बहते नालों में पानी रोकने का कार्य प्रारंभ, जल संरक्षण को मिलेगी नई गति

देसी धमाका डेस्क · 24 अक्टूबर 2026 · 2 मिनट



