जिले के विकासखंड एवं तहसील दतिया अंतर्गत ग्राम हतलाई निवासी श्री सालिक राम केवट ने मत्स्य पालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। मत्स्योद्योग विभाग द्वारा संचालित “जलाशय 10 वर्षीय पट्टे पर” योजना के तहत उन्हें जलाशय 10 वर्ष की अवधि के लिए पट्टे पर प्राप्त हुआ। योजना के अंतर्गत उन्हें 10 लाख रुपये की राशि का लाभ मिला।

जलाशय में मत्स्य पालन का कार्य शुरू करने के बाद श्री सालिक राम केवट को अपने ही गांव में रोजगार का स्थायी साधन प्राप्त हुआ। मत्स्य पालन से होने वाली आय से वे अपने परिवार का बेहतर ढंग से भरण-पोषण कर पा रहे हैं तथा परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है। स्वरोजगार का अवसर मिलने से उन्हें रोजगार की तलाश में बाहर जाने की आवश्यकता नहीं रही।

श्री सालिक राम केवट बताते हैं कि शासन की इस योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। मत्स्य पालन के माध्यम से उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है, जिससे उनके परिवार का जीवन-यापन पहले की अपेक्षा बेहतर हुआ है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की योजनाओं से गांव के अन्य लोगों को भी रोजगार एवं आय के साधन उपलब्ध हो रहे हैं।

लाभार्थी का संदेशरू श्री सालिक राम केवट ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को मत्स्य पालन जैसी योजनाओं से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने अन्य लोगों से भी शासन की योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार अपनाने की अपील की। सुश्री निहारिका मीना सहायक संचालक जनसम्पर्क दतिया