ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन की हर घर "नल जल योजना" लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। विशेष रूप से महिलाओं को पानी लाने की रोजमर्रा की परेशानी से राहत मिलने के साथ उनका समय और श्रम भी बच रहा है।

जनपद पंचायत पंधाना के ग्राम बिलूद निवासी श्रीमती शोभा मालवीय ने जल जीवन मिशन की "हर घर जल योजना" का लाभ मिलने से खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन किसी सौगात से कम नहीं है। योजना से पहले उनके घर में नल कनेक्शन नहीं था। पेयजल के लिए प्रतिदिन सुबह-शाम दूर स्थित कुएं और हैंडपंप से पानी लाना पड़ता था।

पानी ढोने में रोजाना लगभग 2 से 3 घंटे का समय लग जाता था। गर्मी के दिनों में परेशानी और बढ़ जाती थी। शोभा मालवीय ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत घर पर नल कनेक्शन उपलब्ध कराया गया। अब मुझे घर पर ही नल के माध्यम से पेयजल मिलने लगा है।

इससे पानी लाने में लगने वाला समय और श्रम बच गया है, तथा परिवार को नियमित रूप से पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो रही है।

"नल जल योजना" का लाभ मिलने पर शोभा मालवीय ने आभार व्यक्त किया

जल जीवन मिशन के तहत घर में नल कनेक्शन मिलने पर श्रीमती शोभा मालवीय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि घर में नल से पेयजल उपलब्ध होने से पानी लाने में लगने वाले समय और श्रम की बचत हो रही है तथा परिवार को बड़ी सुविधा मिली है।