मुरैना जिले के ग्राम टिकरी के होनहार खिलाड़ी निरंजन गुर्जर उर्फ रिंकू कंसाना का चयन 47वीं वर्ल्ड आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप एवं 28वीं पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है। वे प्रतियोगिता में पैरा सीटिंग 65 किलोग्राम वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नई दिल्ली में 26 अक्टूबर से 7 नवंबर 2026 तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 63 देशों के लगभग 1800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। निरंजन गुर्जर मध्यप्रदेश आर्म रेसलिंग एसोसिएशन से जुड़े हैं। उनके मुकाबले 1 एवं 2 नवंबर को निर्धारित हैं। प्रतियोगिता का आयोजन पीपल्स आर्म रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (पीएएफआई) की अध्यक्ष प्रीति जिगानी एवं प्रो पंजा लीग के संस्थापक प्रवीण दवास के नेतृत्व में वर्ल्ड आर्म रेसलिंग फेडरेशन के संरक्षण में किया जा रहा है। निरंजन गुर्जर का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना मुरैना जिले के लिए गौरव का विषय है। उनके चयन से क्षेत्र के अन्य खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
खेल एवं युवा कल्याण
मुरैना के लाल निरंजन गुर्जर का वर्ल्ड आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में चयन

ग्राम टिकरी के निरंजन गुर्जर उर्फ रिंकू कंसाना पैरा सीटिंग 65 किलोग्राम वर्ग में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 1 एवं 2 नवंबर को होंगे मुकाबले
देसी धमाका डेस्क · 29 अक्टूबर 2026 · 2 मिनट



