मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा में संस्था प्रमुख डॉ. शहनाज खान के मार्गदर्शन में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज हिंदी भाषा एवं साहित्य विषय पर सामान्य ज्ञान एवं अनुवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान हिंदी विभाग के प्राध्यापक प्रो. मनोज कुमार धुर्वे ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा एवं साहित्य की समृद्ध परंपरा से अवगत कराते हुए वर्तमान समय में हिंदी भाषा की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने अनुवाद की आवश्यकता, उपयोगिता एवं विभिन्न भाषाओं के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान में अनुवाद की महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए हिंदी भाषा एवं साहित्य से संबंधित सामान्य ज्ञान तथा अनुवाद संबंधी प्रश्नों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. ए. मंसूरी, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रो. शीतल गुजरे, प्रो. रविंद्र बंसोड, राकेश चटप सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


