सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत 'कहानी सेवा की' श्रृंखला में आज हम बात कर रहे हैं ग्राम पंचायत खेजरा इज्जत, जिला सागर निवासी श्री गोविंद राम प्रजापति पिता श्री जुगल किशोर प्रजापति की। श्री गोविंद राम प्रजापति बताते हैं कि कच्चे मकान में जीवन बिताना आसान नहीं था। बरसात में टपकती छत और शौचालय के अभाव में परिवार को रोज़ कठिनाइयों से जूझना पड़ता था। पक्के घर का सपना उनके लिए दूर की बात लगती थी।

तभी केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने उनके जीवन में नई रोशनी लाई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का मकान और स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय की सुविधा प्राप्त हुई। आज उनका परिवार सुरक्षित, सम्मानजनक और स्वच्छ वातावरण में जीवन यापन कर रहा है।

श्री प्रजापति बताते हैं कि आज उनके परिवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, लाडली बहना योजना, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का भी लाभ प्राप्त हो रहा है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। इस बदलाव से अभिभूत होकर श्री गोविंद राम प्रजापति ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।