जन अभियान परिषद द्वारा गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समीति रामपुरा डांग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता एवं नशामुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक नेहा सिंह एवं व्लॉक समन्वयक नीतू गौतम स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक दीपक गंगवाल, ऑगनवाडी कार्यकर्ता मीराबाई विधालय के शिक्षक अनिल धाकड एवम् ग्राम विकास प्रस्फुटन समीति के तुलसीराम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहें। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक नेहा सिंह ने बताया कि नशा नाश की जड है हमें हमारे जीवन को स्वस्थ बनाकर चलना है तो हमें शराब गुटका तम्बाकू आदि नशीली चीजों का त्याग कर आगे बढना होगा। नशा करने से हमारे शरीर में अनेकों बीमारियां जन्म लेती है जिससे हमारा शरीर तो क्षीर्ण होता ही है साथ ही हमारे बीच आर्थिक संकट की समस्या आने लगती है। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक गंगवाल ने बताया कि हमें सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने से बचना होगा। हमें हमारे आसपास के परिवेश को स्वच्छ बनाये रखना है जिससे ना तो गन्दगी होगी हम मच्छर मक्खियों के प्रकोप से बच सकेंगे। कार्यक्रम के अंत में जन अभियान परिषद की व्लॉक समन्वयक नीतू गौतम द्वारा स्वच्छता एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही गाँव के मंदिर परिसर में स्वच्छता कार्य किया गया।
शिक्षा
स्वच्छता एवं नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित

देसी धमाका डेस्क · 1 अक्टूबर 2026 · 2 मिनट

