उज्जैन, 26 अक्टूबर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को उज्जैन प्रवास के दौरान माँ गढ़कालिका माता मंदिर एवं भर्तृहरि गुफा के समीप स्थित नाथ संप्रदाय के आदिगुरु पीर मत्स्येंद्रनाथ (मछंदर नाथ) की समाधि स्थल पर पहुंचकर दर्शन किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाधि स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं नागरिकों के कल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीर मत्स्येंद्रनाथ की समाधि पर श्रद्धापूर्वक शीश नवाया और आध्यात्मिक एवं धार्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। उज्जैन की प्राचीन धार्मिक एवं आध्यात्मिक विरासत में पीर मत्स्येंद्रनाथ की समाधि का विशेष महत्व है। नाथ संप्रदाय की परंपरा में पीर मत्स्येंद्रनाथ को आदिगुरु के रूप में श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाता है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित रहे। जूना सोमवारिया थाने का नाम वाल्मिकी धाम थाना होगा वाल्मिकी धाम से दुर्गादास की छतरी तक सड़क बनेगी उज्जैन 26 अक्टूबर।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज वाल्मीकि धाम में आयोजित कार्यक्रम में वाल्मिकी धाम में धर्मशाला बनाने, नए बनने वाले जूना सोमवारिया थाने का नाम वाल्मिकी धाम करने तथा वाल्मिकी धाम से दुर्गादास की छतरी और ऋण मुक्तेश्वर को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण करने तथा वाल्मीकि घाट का जीर्णोद्धार करने की घोषणा भी की।




