भारत सरकार की प्राईस डिफिसीट पेमेंट्स स्‍कीम ( भावांतर योजना ) के अंतर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में सोयाबीन की खरीदी के लिए 17 अक्‍टूबर 2026 तक किसानों का पंजीयन किया जाएगा। इस योजना में 03 अक्‍टूबर से किसानों का पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। कलेक्‍टर श्री कुमार सत्‍यम द्वारा भावांतर योजना में सोयाबीन की खरीदी हेतु किसानों के पंजीयन के लिए जिले में 18 केंद्र निर्धारित किये गए है। भावांतर योजना में सोयाबीन खरीदी हेतु किसानों के पंजीयन के लिए बिरसा विकासखंड में सेवा सहकारी समिति दमोह, सालेटेकरी, मंडई, बिरसा, मानेगांव में पंजीयन केंद्र बनाया गया है। इसी प्रकार बैहर विकासखंड में आदिम जाति सेवा सहकारी संस्‍था बैहर, गढी एवं भण्‍डेरी, परसवाडा विकासखंड में आदिम जाति सेवा सहकारी संस्‍था उकवा, लांजी विकासखंड में सेवा सहकारी समिति घोटी, पालडोंगरी एवं देवरबेली, किरनापुर विकासखंड में सेवा सहकारी समिति बडगांव, लालबर्रा विकासखंड में सेवा सहकारी समिति मिरेगांव, कटंगी विकासखंड में सेवा सहकारी समिति बनेरा, खैरलांजी विकासखंड में सेवा सहकारी समिति खैरलांजी, वारासिवनी विकासखंड में सेवा सहकारी समिति वारासिवनी एवं बालाघाट विकासखंड में सेवा सहकारी समिति पायली-बालाघाट में पंजीयन केंद्र बनाया गया है।

सोयाबीन उत्‍पादक किसान इन केंद्रो पर आगामी 17 अक्‍टूबर 2026 तक अपना पंजीयन करा सकते है। इसके अलावा ग्राम पंचायत कार्यालय, जनपद स्‍तरीय कार्यालय एवं तहसील स्‍तरीय सुविधा केंद्रो पर नि:शुल्‍क पंजीयन की व्‍यवस्‍था की गई है। किसान एमपी ऑनलाईन कियोस्‍क कॉमन सर्विस सेंटर एवं निजी व्‍यक्तियों द्वारा संचालित साईबर कैफे में शुल्‍क जमा कर अपना पंजीयन कर सकते है।