कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने तथा दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया को सुगम बनाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत नटेरन की ग्राम पंचायत खडेर में बुधवार को शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं उनके परिजन उपस्थित हुए। शिविर में कुल 37 दिव्यांगजन हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इनमें से 12 दिव्यांगजनों के यूडीआईडी प्रमाण-पत्र बनाए गए, जबकि 7 दिव्यांगजनों को आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल विदिशा रेफर किया गया। जिला अस्पताल में जांच एवं आवश्यक चिकित्सा परीक्षण पूर्ण होने के उपरांत पात्र हितग्राहियों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी किए जाएंगे। शिविर में पंजीयन के दौरान यह भी पाया गया कि 3 दिव्यांगजनों के आधार कार्ड नहीं बने हैं, जिसके कारण उनके दस्तावेज संबंधी प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी। वहीं 15 दिव्यांगजनों के पूर्व से ही दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बने हुए पाए गए। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उपस्थित दिव्यांगजनों को प्रमाण-पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड से संबंधित आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। शिविर का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नटेरन श्री गगन वाजपेयी की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत खडेर के सरपंच श्री सुरजीत सिंह राजपूत, वरिष्ठ प्रतिनिधि श्री दातारसिंह राजपूत, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री संतोष सहरिया, सहायक ग्रेड-3 श्री रामेश्वर शर्मा, पीएण्डओ श्री ओमप्रकाश पटेल, मोबिलिटी इंस्पेक्टर श्री बसंत लाल प्रजापति, चिकित्सक डॉ. आर.के. साहू, डॉ. राजकुमार वर्मा, डॉ. आदर्श मिश्रा एवं डॉ. रवि, सचिव श्री इस्ताक खां सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को स्थानीय स्तर पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए प्रमाण-पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को आसान बनाया गया। इससे दिव्यांगजन शासन की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
सेहत
ग्राम खडेर में दिव्यांग प्रमाण-पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु शिविर आयोजित
37 दिव्यांगजनों का पंजीयन, 12 के यूडीआईडी प्रमाण-पत्र बने, 7 हितग्राही जिला अस्पताल रेफर
देसी धमाका डेस्क · 7 अक्टूबर 2026 · 3 मिनट


